RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:नाबालिग महादलित के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले को स्पीडी ट्रायल चला दी जाए फांसी :क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)17 दिसंबर। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि कल रात आरा के हनुमान टोला मे महादलित (पासी) बच्ची के साथ जघन्य बलात्कार व हत्या की घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले व इंसाफ मंच की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
क्यामुद्दीन अंसारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य बलात्कार व हत्या की घटना पर स्पीडी ट्रायल चला कर दुष्कर्मी और हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए।
साथ ही क्यामुद्दीन अंसारी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया की पुलिस की निष्क्रियता की वजह से कल 11 बजे रात को कड़ाके की ठंड मे पीड़िता के परिवार को सदर अस्पताल मे ठिठुरने के लिए छोड दिया गया. तथा रात मे पोस्ट माटम कराने का प्रयास नहीं किया गया. यह पुलिस प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी प्रदान करे तथा लाख ₹ मुआवजा शीघ्र दिया जाय.
इंसाफ मंच के राज्य सचिव ने कहा कि आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया।
भाकपा माले व इंसाफ मंच की टीम मे क्यामुद्दीन अंसारी,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह, अधिवक्ता सुबास यादव,माले नेता राजेन्द्र यादव,मो.राजन उर्फ फैज,इनौस नेता हिम्मत यादव, आइसा नेता विकास कुमार, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य व अधिवक्ता अमित कुमार बंटी आदि शामिल थे।

Related posts

केंद्र से रोजगार गारंटी योजना की धनराशि के संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने तुरंत दी सहमति।

rktvnews

चतरा:विश्व यक्ष्मा दिवस पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

पहले डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के परिणाम को रेखांकित करते हुए ‘गुजरात घोषणापत्र’ जारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन्नतु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदान दल रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment