RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राजापुर मे बड़हरा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब।

मुख्य अतिथि मंत्री हरी सहनी सहित एनडीए के बड़े नेता पहुंचे सम्मेलन मे।


एनडीए नेताओं ने केन्द्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )07 सितंबर।रविवार को कोईलवर प्रखंड के राजापुर माचा स्वामी खेल मैदान मे बड़हरा विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
सम्मेलन बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के देख रेख मे किया गया।
सम्मेलन में बतोर मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता बिहार सरकार के पिछड़ा, अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरी सहनी थे।इसके अलावा अन्य अतिथियों में जदयू विधानपार्षद संजय सिंह,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल,लोजपा संसदीय वोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय,विधान पार्षद सह सचेतक विधानपरिषद रीना यादव,रालोमो प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र चौहान, हम सेक्युलर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधान पार्षद राधाचरण साह,जीवन कुमार, पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रभारी विशाल स़िह,पूर्व विधायक सुनील पांडेय, पूर्व प्रत्याशी तरारी कौशल विद्यार्थी आदि थे।
मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र, गुलदस्ता, फूलमाला के साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह द्वारा किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, गुलदस्ता और फूलमाला के साथ एनडीए घटक दल के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।
भाजपा, जदयू,लोजपा (आर),रालोमो और हम पार्टी के सभी मंडल,प्रखंड अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों द्वारा बड़े माला से भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी ने कहा कि आज बिहार मे डबल इंजन की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होने.कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ किसान, युवा,महिला और गरीब सभी का विकास किया जा रहा है।आज हम विकसित भारत की ओर कदम बढा चुके है। उन्होने कहा कि नब्बे का दशक का बिहार और आज के बिहार मे कितना अंतर है। 125 यूनिट बिजली मुफ्त,सभी वृद्धजन,विधवा और दिव्यांगो के लिए पेंशन मे बढोतरी कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाए है । जीविका दीदीयों के लिए खाते मे दस हजार और फिर दो लाख का उद्योग के लिए राशि दिया जा रहा है एनडीए सरकार मे।
वही जदयू नेता सह विधानपार्षद संजय सिंह ने कहा कि आज हमारा बिहार तेजी से बढ रहा है। बड़हरा की धरती बिहार का चितौड़गढ़ कहलाता है और इतनी गर्मी मे यहाँ के लोगो को डट कर बैठना खासकर महिलाओं का सचमुच चितौड़गढ़ सिद्ध हो गया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और उन्होनें अपनी भावुकता का कारण महिलाओं को बहुत देर तक प्रचंड गर्मी मे कार्यक्रम मे बैठना और बहुत अधिक मात्रा मे महिलाओं का सम्मेलन मे आना बताया। उन्होने कहा कि महिलाओं का जितना मान-सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने दिया वह आज तक नही हुआ। आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बना दिया एनडीए सरकार ने। आज महिलाओं का अपना पहचान है।जीविका दीदी आज समाज और बिहार के लिए गर्वित कर रही है।एनडीए सरकार उन्हे आत्मनिर्भर ओर अपना उद्योग खोलने के लिए राशि मुहैया करा रही है।
उन्होने कहा महिलाओं को सजग भी रहने की आवश्यकता है।कुछ लोग सादे कागज या फार्म पर साईध करवा रहे है।बच कर रहिएगा नही तो आपलोगों का धन भी वे ले सकते है। विधानपार्षंद सह सचेतक रीना यादव ने कहा कि पहले मै अपने पति राजु यादव के नाम से जाना जाता था,लेकिन आज मै रीना यादव के नाम से जाना जाता हूँ और यह असंभव चीज हुआ एनडीए सरकार के कारण। आज बिहार मे सभी वर्ग सिर ऊपर कर चलते.है और शान से चलते है । भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ,लोजपा नेता हुलास पांडेय,योगेन्द्र चौहान,कमाल परवेज,राधाचरण साह,जीवन कुमार, मीना सिंह,संजय टाईगर, सुनील पांडेय,विशाल सिंह,कौशल विद्यार्थी आदि तमाम एनडीए नेताओ ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए एनडीए एकजुटता पर बल दिया और भोजपुर के सातो सीट पर सौ प्रतिशत जीत की सुनिश्चितता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे मिथलेश कुशवाहा, अंजनी कुमार सिंह,हरेन्द्र पांडेय,सुषुमलता कुशवाहा, विजय स़िह,सूर्यकांत पांडेय,उदय प्रताप सिंह,स़जय कुमार स़िह,संजय तिवारी, संजय कुशवाहा, टुनटुन महतो,धनंजय तिवारी, शुभम पांडेय,प्रशांत सिंह,मुन्ना सिंह,दीपक तिवारी, दुर्गा पटेल,रविन्द्र सिंह कुशवाहा, जयशंकर कुशवाहा, कालीचरण प्रसाद, सुमित कुमार, मनीश स़िह,रंजीत गुप्ता, मुखिया अर्जुन स़िह,उज्जवल सिंह,संतोष सिंह संटु,हरेराम चंद्रवंशी, रामाकांत सिंह,वंदना राजवंशी,शैलेश कुमार गुड्डू, सौदागर बिंद सहित एनडीए घटक दल के हजारो-हजार कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: संविधान रक्षक तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली राज्य सरकार: पूर्व विधायक विजेंद्र यादव

rktvnews

अटल पेंशन योजना में हुए नामांकन 8.34 करोड़ के पार; महिलाओं की हिस्सेदारी 48% : केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

rktvnews

वीपावर दक्षिण एशिया क्षेत्र (एसएआर) 100 से जुड़ीं भारत के बिजली क्षेत्र की प्रशिक्षु और अनुभवी महिला प्रोफेशनल्स ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

नए फास्टैग नियम पर स्पष्टीकरण।

rktvnews

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम पहुंच राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

rktvnews

Leave a Comment