RK TV News
खबरें
Breaking Newsहादसा

बिहार:छठ पर आरा में बड़ा हादसा, सोन नदी में एक ही परिवार के 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत, 1 की तलाश जारी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)08 नवंबर।आरा के अंधारी सोन नदी में छठ के तीसरे दिन गुरुवार को पांच बच्चे डूब गए. इस हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है. वहीं दो बच्चियों का गंभीर हालत में सहार रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. घटना सहार प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव की सोन नदी की है. घटना से इलाके में मातम पसर गया है.
नदी नहाने गये दो बच्चे की डूबने से मौत: मिली जानकारी के अनुसार, अंधारी निवासी बबन सोनी के पुत्र संतोष सोनी के घर छठ करने के लिए उनके साला इमादपुर निवासी सूरज सोनी और रविंद्र सोनी का परिवार आया हुआ था. गुरुवार के दिन लगभग 11 बजे संतोष सोनी की 13 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, 10 वर्षीय तनु कुमारी, 9 वर्षीय छाया कुमारी, इमादपुर निवासी सुरज सोनी की 13 वर्षीय प्रिया कुमारी, नीशी कुमारी और रविंद्र सोनी के 10 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार सोन नदी में नहाने चले गए.
एक ही परिवार के सभी बच्चे: तभी स्नान के दौरान गोलू कुमार डूबने लगा जिसे प्रिया कुमारी बचाने के लिए गई. उसके बाद वो भी डूबने लगी. इसके बाद छाया, तनु और गुड़िया कुमारी ने बचाने के प्रयास किया. इसी बीच पांचों बच्चे डूबने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने गुड़िया, तनु, छाया और प्रिया को बाहर निकाला, जिसमें छाया और प्रिया की मौत हो गई. वहीं गुड़िया और तनु को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सहार रेफरल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जबकि एक बच्चे गोलू की तालाश की जा रही है.
घटना के बाद परिवार में कोहराम: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पिरो एसडीपीओ केके सिंह, चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार दाल बल से घटना स्थल पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गए. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण सोन नदी में शव की खोजबीन में लगे रहे. वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बोकारो :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सब कमेटी, जिला स्तरीय निगरानी समिति की हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में GEET–Infosys Foundation के तहत करियर रेडीनेस टेस्ट का हुआ आयोजन।

rktvnews

केंद्र ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

करनामेपुर महुआर भागड़ से महिला का शव बरामद।मृतिका महुआर इंग्लिश के पारस यादव की है पत्नी।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा 30 अप्रैल को आयोजित करेगा बाबा ज्योति स्वरूप की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

Leave a Comment