RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

हाजीपुर में रोजगार -सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

वैशाली/ बिहार 16 सितंबर। जिला प्रशासन वैशाली युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर लगातार प्रयासरत है।जिला नियोजन कार्यालय के द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। रूडसेट एवं कौशल विकास केंद्र के द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दी जा रही है
आज जीविका,वैशाली के द्वारा सदर प्रखंड हाजीपुर के सुभई स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में रोजगार -सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी वैशाली के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां कुल 16 कंपनियां एक साथ आई हैं। सभी व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करते हुए अपना पंजीकरण कराएं। रोजगार- सह- मार्गदर्शन मेला ग्रामीण युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने यहां पर आए सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मेले में 3000 से अधिक युवाओं/युवतियों ने भाग लिया कुल 1010 लोगों ने अपना निबंधन कराया जिसमें से 197 का अंतिम रूप से चयन किया गया जबकि 189 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया जिन्हें प्रशिक्षण के उपरांत सेवा का अवसर दिया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:इस बार 400 पार नही,400 से हार, भाजपा के खिलाफ गोलबंद हो रहे गांव-गांव के लोग:सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर में उद्योग विकास को मिलेगी नई गति : महाप्रबंधक निखिल कश्यप

rktvnews

भोजपुर:सरकार द्वारा अनियमित वेतन और पेंशन पर फुटाब ने जताई आपत्ति :प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग कर विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले कंट्रोल कमीशन के चैयरमेन राजा बहुगुणा का निधन।

rktvnews

बीता हुआ कल।

rktvnews

Leave a Comment