RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

भोजपुर:एसपी ने किया करनामेपुर ओपी थाना भवन का उद्घाटन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जनवरी। भोजपुर जिला के अंतर्गत नवनिर्मित करनामेपुर ओपी माॅडल थाना भवन का उद्घाटन मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह, करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि काफी पुराने करनामेपुर पिकेट का निर्माण ओपी थाने में तब्दील होकर आज मॉडल थाना बन गया। यह थाना पहले किराये के मकान में चलता था। अब थाना का अपना भवन हो जाने से पुलिस  पदाधिकारी तथा महिला और पुरुष बल को रहने में सुविधा एवं  सहुलियत हो गई। यहां पर थाना बन जाने से सुनसान इलाके से आने जाने वाले लोग भी निर्भीक रूप से आ जा सकेंगे। उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने पुलिस को दिन और रात दोनों गश्ती करने को कहा ताकि आम लोग बिना भय के घूम सकें। उन्होंने लोगों को भी पुलिस को सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे मुकदमों का निपटारा ग्राम कचहरी के सरपंच और न्याय मित्र के द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करनामेपुर को पूर्णरूपेण थाना बनाने के लिए विधि सम्मत प्रस्ताव सरकार व पुलिस मुख्यालय को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर त्रिदंडी देव राजकीय कॉलेज के साथ-साथ बलिया से पटना रेल खण्ड का एक रेलवे स्टेशन भी होगा जो बहुत उपयोगी  साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपराध व क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी उपलब्ध रहेगी जो घटना की सूचना के 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुँच कर  मामले का निपटारा करेगी। उन्होंने लोगों से भूमि विवाद के मामले का निष्पादन आपस में मिलजुल कर करने की सलाह दी। इस अवसर पर एसपी, डीएसपी सहित गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मनीष कुमार नवनिर्मित थाना भवन के पूजा के यजमान बने जबकि पूजा आचार्य अजीत तिवारी ने कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र तथा संचालन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पांडे ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मनीष कुमार, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, जिला पार्षद कृष्णा देवी, अधिवक्ता प्रेम प्रकाश उर्फ झुन्नु पांडे, प्रधानाध्यापक नारद मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, विश्वम्भर उपाध्याय, जयप्रकाश प्रसाद, विजय मिश्रा, अंकित पांडे, ठाकुर दयाल राम, मनन ओझा, पपलू सिंह, टीएन तिवारी, भोला तिवारी, ललन तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भगवान के अवतार का मुख्य ध्येय भक्त पर कृपा ही है :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया द्वारा किया गया एडवाइजरी जारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मार्च 26

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव।

rktvnews

वैशाली:महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा बरैला झील: जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment