RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मुख्य सचिव का दुमका दौरा ,महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)04 सितंबर ।मुख्य सचिव, झारखंड सरकार अलका तिवारी ने आज दुमका जिले में सदर प्रखंड के झाझापारा गांव, दरबारपुर पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने दीदी की दुकान कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए एक लाभुक को ₹30,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की।
इससे पहले, उक्त लाभुक को SHG से ₹30,000 एवं बैंक ऋण के माध्यम से ₹50,000 की सहायता प्राप्त हुई थी। इन निवेशों के माध्यम से उन्होंने अपनी छोटी दुकान के संचालन एवं विपणन को सशक्त बनाया।
दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने लाभुक से प्रतिदिन की बिक्री और मासिक आमदनी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि “ऐसे सूक्ष्म उद्यमों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए।” मुख्य सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि रास्ते में कई स्थानों पर दीदी की दुकान दिखाई दी, जो झारखंड में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में सराहनीय पहल है।
इस पहल से लाभुक न केवल अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने में भी अहम योगदान दे रही हैं। यह प्रयास महिला उद्यमिता को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।
इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध भोजपुर पुलिस ने 2 ट्रक सहित 2 लोगो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई,अवैध बालू ले जाते ट्रैक्टर जप्त, प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मानवाधिकार विषय पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सागर में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान!आजादी के बाद से प्रत्येक निर्वाचन में करती रही हैं मतदान।

rktvnews

जयपुर :प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के उचित अवसरों की जांच और विस्तार प्राथमिकता के आधार पर करें तथा नई नीतियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दें : मुख्य सचिव सुधांश पंत

rktvnews

धमाका नहीं, ड्रामा कर रहे राहुल गांधी : अनुराग सिंह ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment