RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची महिला महाविद्यालय के आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखण्ड वासियों को करम पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

परंपराओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है।

करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक : हेमन्त सोरेन

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 3 सितंबर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज रांची महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखरा में स्थापित करम डाली के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की तथा शीश नवाकर समस्त झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

हमसभी लोग परंपरा एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोग इस धरती के साथ स्थापित परंपराओं एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं। हर वर्ग समुदाय के लोग अपने-अपने रीति-रिवाज एवं संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हैं, इसी प्रकार आज आदिवासी समाज के लोग करम पर्व के पावन अवसर पर इस आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में करम महोत्सव-2025 धूमधाम से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी बहनों ने बारिश के मौसम में भी एकत्रित होकर इस परंपरा का हर्ष और उल्लास के साथ निर्वहन किया है जो प्रकृति के साथ हमारे साहचर्य का उदाहरण है। बारिश, तूफान या गर्मी किसी भी प्रकार का मौसम हो हर हाल में हमारी बहनों ने करम महोत्सव को प्रत्येक बार संपन्न कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट संबंध, सामाजिक समरसता तथा प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता को दर्शाता है।

समृद्ध परंपरा और संस्कृति को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम सभी की यह कामना है कि हमारे पूर्वजों ने जिस प्रकार हमें करम पर्व जैसे महत्वपूर्ण सामूहिक उल्लास के अवसरों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा है, हमारी पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी भी इस समृद्ध परंपरा को श्रद्धा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह समृद्ध परंपरा और संस्कृति और ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहे ये हम सभी की जिम्मेवारी है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से समस्त राज्यवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:संगठन हित में महासभा के सभी कार्य विधिवत रूप से संचालित होगें: जिलाअध्यक्ष प्रो एस एन सहाय

rktvnews

रायपुर : जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

जेपी नड्डा ने अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में एनआईएचएफडब्ल्यू के 48वें वार्षिक दिवस समारोह की वर्चुअल अध्यक्षता की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज पर लगे 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को पूरी तरह से किया समाप्त।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर हंटरगंज थाना अंतर्गत जजलो बाजार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी।

rktvnews

जयपुर:राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment