RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:निर्वाचन कार्य में लापरवाही को लेकर तीन बी.एल.ओ. का वेतन स्थगित।

दरभंगा/बिहार 16 नवम्बर। नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (83-दरभंगा नगर) कुमार गौरव द्वारा बताया गया कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दरभंगा सदर द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि तीन बी.एल.ओ. यथा – भाग संख्या – 10 के मो. नौशाद, भाग संख्या – 218 के कामिनी कुमारी एवं भाग संख्या – 234 के मो. मंसूर आलम द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में अभिरुचि नहीं लिया जा रहा है तथा 14 नवम्बर को आयोजित बैठक में भी इन तीनों बी.एल.ओ. द्वारा भाग नहीं लिया गया था।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उक्त बी.एल.ओ. द्वारा अभिरुचि नहीं लिया जा रहा है, जो निर्वाचन नियमावली के विरुद्ध है।
उक्त के आलोक में नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ( 83-द..न.क्षेत्र) द्वारा उपरोक्त तीनों बी.एल.ओ द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अभिरुचि नहीं लेने के कारण इन सभी से स्पष्टीकरण की माँग करते हुए उनका वेतन स्थगित कर दिया गया है।

Related posts

गिरीडीह:जिले में बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

rktvnews

उत्तम लाल ने एनएचपीसी के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:सोन नदी में अवैध बालू खनन पर भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैहर में होगा माँ शारदा लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अमरीका ने भारत को 297 पुरावशेष वस्तुएं वापस कीं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर के निकट हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारी के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय अभियान ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment