RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर:इटाढी के नारायणपुर में मनरेगा से निर्मित खेल मैदान में बास्केटबाल खेल का शुभारम्भ।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)23 मई। गुरुवार को प्रखण्ड इटाढी के ग्राम पंचायत नारायणपुर में प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में महात्मा गाँधी नरेगा योजना से निर्मित खेल मैदान में बास्केटबाल खेल का शुभारम्भ अंशुल अग्रवाल जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा किया गया।
खेल मैदान नारायणपुर में बास्केटबाल, बालीबॉल, बैटमिंटन, रनिंग ट्रैक, उची कूद, लंबी कूद सहित स्टोर रूम आदि की सुविधाएँ उपलब्ध है।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करने हेतु निदेशक किया गया है। खेल मैदान का निर्माण विद्यालय के परिसर अथवा बिहार सरकार की भूमि पर किया जा सकता है। इससे सेना-पुलिस इत्यादि संस्थाओं में नौकरी हेतु सड़को, राष्ट्रीय राजमार्गो पर अभ्यास अथवा दौड़ लगाते हुए युवाओं को उचित एवं पर्याप्त स्थान प्राप्त होगा। सड़को, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अभ्यास के दौरान दुर्घटना की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। खेल मैदान एक सुरक्षित स्थान भी प्रदान करता है। युवाओं को जीवन में खेल से अनुशासन प्राप्त होता है, जिससे भविष्य में वह एक अच्छा नागरिक बन सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि खेल जीवन का अमूल्य हिस्सा है और खेल से ही बालकों/बालिकाओं का सर्वागीण विकास सम्भव है। खेल के माध्यम से ही बच्चो में जीत का जुनून उत्पन्न होता है। खेल मैदान के विकास से बच्चों को उचित वातावरण एवं एक आधारभूत प्लेटफार्म मिलता है। प्रतिभायें गाँव से ही निकलकर देश का सम्मान बना करती है। बालक/बालिकाओं युवक/युवतियों सभी इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी युवक/युवतियों से खेल में रुचि लेने को कहा।
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष इटाढी अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर के रवि कुमार, पिता गोपाल सिंह का चयन सेना में हुआ है।

Related posts

भोपाल:प्रधानमंत्री के ‘साइबर सुरक्षित भारत’ विज़न को साकार करती ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था।

rktvnews

गिरीडीह:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन,बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का दिया गया संदेश।

rktvnews

भारत और रूस के बीच मजबूत और समय-परीक्षित मित्रता दुनिया के लिए सहयोग और कूटनीति का शानदार उदाहरण है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

54वें आईएफएफई में ‘बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म ऑफ डायरेक्टर अवॉर्ड’ की दौड़ में सात फिल्में।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने गड़हनी थाने में अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment