RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

मुजफ्फरपुर:दीदीजी फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर के वृद्धाश्रम में किया कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण।

मुजफ्फरपुर/बिहार (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 29 जनवरी। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृ़द्धावस्था कल्याण केन्द्र (वृ़द्धाश्रम) में वृद्धजनों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया।
दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद ने व़द्धावस्था कल्याण केन्द्र पहुंचकर वृद्धों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और उनके बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया।उन्होंने कहा कि ठंड शुरू होते ही उनकी संस्था जगह-जगह पर जरूरतमंदों एवं गरीबों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित कर रही है। उन्होंने कहा यहां आकर बुर्जुगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को पूछा और किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो बताने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारे वृद्ध हमसे कभी भी कुछ मांगते नहीं लेकिन हमें ही कुछ न कुछ देने का काम करते रहना चाहिए। समाज के सभी लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए।
डा.नम्रता आनंद ने कहा,ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव वृद्धजनों पर पड़ता है।वृद्धजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा परम कर्त्तव्य है। ठंड से बचाव के लिए हमारी संस्था की ओर सेसभी वृद्धजनों और जरुरतमंदों के लिए ‘कंबल वितरण ’जारी हे।वृद्धजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा परम कर्त्तव्य है।
वृ़द्धजनों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य नेक काम है। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध माता-पिताओं को हमारी, हमसब की ज़रूरत है, इसलिए हमें भी उनके प्रति अपना दायित्वों को निभाना चाहिए। वरिष्ठजन घर की धरोहर है, वे हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक है। वृद्धजन समाज की अनुपम धरोहर हैं, इनकी सेवा ईश्वर की सेवा जैसी है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए तथा उनके जीवन अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर दीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष दिव्यांश मेहरोत्रा, वृन्दावन सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार, समेत कई गणमान्य लोग मौजद थे।

Related posts

पटना:बिहार दिवस 2025: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जागरूकता का अनूठा प्रयास।

rktvnews

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर दर्ज करायी एफआईआर, विभव गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राष्ट्रीय एफपीओ समागम 2025 का शुभारंभ किया।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा पर वर्चुअली बातचीत की।

rktvnews

बिहिया रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियारों और कारतूस सहित दो लोगो को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

1 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता भी कर सकेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान

rktvnews

Leave a Comment