RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेट।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)02 सितंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी। पूनम पटेल, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में रहकर पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पूनम का पूरा परिवार राहत शिविर में है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूनम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु पूनम को आवश्यक पुस्तकें और एक नया टेबलेट उपलब्ध कराया गया है। अब पूनम की यूपीएससी तैयारी में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
दंतेवाड़ा जिले के चूड़ीटिकरा पारा वार्ड की रहने वाली पूनम पटेल पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में आई बाढ़ में उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया और घर का सारा सामान बह गया। पूनम ने बताया कि बाढ़ के पानी में उनकी सभी पुस्तकें बह गईं और टेबलेट भी खराब हो गया। पूनम ने कहा कि उनके पिता संतोष पटेल किराना दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उन्हीं की आमदनी से बड़ी मुश्किल से एक-एक पैसा जोड़कर यूपीएससी की पढ़ाई के लिए टेबलेट खरीदा था। बाढ़ के पानी में पुस्तकें और टेबलेट खराब हो जाने से पूनम आगे की तैयारी को लेकर बेहद चिंतित थीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पूनम को नया टेबलेट और प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इस सहायता से पूनम को बड़ी राहत मिली है। अब पूनम के प्रशासनिक अधिकारी बनने की राह में बाढ़ भी बाधा नहीं डाल पाएगी।

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भोजपुर जिले के विकास तीर्थ कार्यक्रम में हुए शामिल! शहर के प्रबुद्धजनों से किया संपर्क संवाद।

rktvnews

भोजपुर: आचार्य संजीव दुबे के घर पुत्र प्राप्ति पर ब्यास रामाशंकर सिंह और कमलबास कुंवर के बीच हुआ मुकाबला।

rktvnews

गढ़वा:खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति हेतु रात्रि में वाहनों को प्रवेश की अनुमति:उपायुक्त

rktvnews

दरभंगा:04 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत जिलाधिकारी ने लाभुकों के बीच ऋण किया वितरित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment