RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे अजय सिंह, समस्या समाधान का दिया आश्वासन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 सितंबर।कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरमपुर गांव में शादी मंडप भवन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अजय सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। वही आपको बताते चले की मौके पर पहुंचे अजय सिंह को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एवं अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा नेता सुरेंद्र मंडल ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बबन पांडे ने किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अजय सिंह ने सैकड़ों ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसके निष्पादन का आश्वासन दिया, साथ ही कई लोगों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। मौके पर उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह जिंदाबाद के नारों से जय घोष किया। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सतीश गुप्ता ने दिया।

Related posts

आर्थिक आत्मनिर्भरता से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि: राष्ट्रपति

rktvnews

सारण:छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अविलंब दर्ज करवाएं: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:जिला गंगा समिति द्वारा “घाट पर योग” का हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: वाराणसी:काशी हिन्दी विद्यापीठ -वाराणसी की नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी में 21 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किया गया शामिल।

rktvnews

आरईसी पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में 1, 320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए दामोदर वैली कॉरपोरेशन को ऋण प्रदान करेगा।

rktvnews

Leave a Comment