
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकास तीर्थ कार्यक्रम मे भोजपुर जिला के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम मे शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भाजपा भोजपुर के नेताओं और कार्यकताओं ने जिला के प्रवेश द्वार कोईलवर मे भब्य स्वागत अपने राष्ट्रीय महामंत्री का किया। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह, अपने समर्थकों के साथ कोईलवर मे तावड़े के स्वागत के लिए डटे हुए थे।इसके अलावा जिले भर के कार्यकर्ता सुबह से ही अपने नेता के स्वागत मे पलकें बिछाए हुए थे। आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार,प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, पूर्व विधायक मुनी देवी,शिवेश राम,पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी आदि नेताओं ने स्वागत किया।
राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े केन्द्र सरकार और स्थानीय सांसद के नौ वर्षो के विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास तीर्थ के दौरान कोईलवर सोन नद पर छह लेन पुल,आरा-बक्सर फोर लेन सड़क,पूर्वी रेलवे ऊपरी पुल,माननीय स्थानीय सांसद आर के सिंह के प्रयास से बन रहे मेडिकल काँलेज, इंजीनियरिंग काँलेज, पावर ग्रिड स्थित विद्युत विस्तारिकरण, रमना मैदान सौंदर्यीकरण और आरा-मोहनिया फोर लेन सड़क का अवलोकन किया और भोजपुर की जनता को जिले मे हुए विकास का संदेश दिया।

कोईलवर मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे एक जन संवाद कार्यक्रम भी हुआ, जिसमे श्री तावड़े ने केन्द्र सरकार के नौ वर्षो का विकास का लेखा-जोखा कार्यकताओं और जनता के साथ शेयर किया।
विकास तीर्थ दर्शन के उपरांत राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी ने समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों से सम्पर्क और संवाद कार्यक्रम के दौरान डाँ विरेन्द्र राणा, प्रोफेसर कन्हैया बहादुर सिंह,व्यवसायी कृष्णमुरारी अग्रवाल ,आदित्य विजय जैन ,राम कुमार सिंह के आवास पर जाकर संवाद किया और सरकार के विकास की चर्चा की। ब्यवसायियो ने केन्द्र सरकार एवं स्थानीय सांसद के विकास की तारीफ करते हुए कहा कि ब्यवसायी वर्ग सहित समाज के सभी वर्ग आज मोदी जी और भाजपा के साथ है और पुनः 2024 मे नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने मे हमलोग का पूर्ण सहयोग रहेगा। बिहार प्रदेश प्रभारी श्री तावड़े ने समाज के सभी वर्गो को संतुष्ट किया कि आप लोगो के साथ, विश्वास और आपलोगो के प्रयास से ही सभी जगह विकास हो रहा है।आज विश्व मे देश का मान-सम्मान बढा है।
राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ आरा परिसदन मे बैठक किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक ई.धीरेन्द्र सिंह,सह संयोजक अखिलानंद ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा,उपाध्यक्ष कौशल यादव,उदय प्रताप सिंह,मीरा यादव,वंदना राजवंशी,सतीश भट्ट,महामंत्री राकेश सिंह,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,मंत्री विनय बेलाउर,संतोष चंद्रवंशी,मधु मिश्रा, प्रवक्ता राजेश सिंह,नवीन प्रकाश,संतोष तिवारी,संतोष सिंह, अजीत गुप्ता, निलेश जैन,युवा मोर्चा अध्यक्ष बिभु जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,अति पिछडा़ मोर्चा अध्यक्ष रितुराज,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान आदि पदाधिकारियों का योगदान रहा।
राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े का भब्य स्वागत कोईलवर मे रितुराज, कौशल यादव,संतोष सिंह,कैईलवर नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व मे,कायमनगर मे कृष्णमोहन श्रीवास्तव, पिंटु कुशवाहा, महेश पासवान के नेतृत्व मे,धरहरा मे युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,सपना सिनेमा मोड़ पर नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया के नेतृत्व मे,बस पड़ाव मे प्रवक्ता राजेश सिंह,शिवजी सिंह,विजय श्रीवास्तव, जयंत किशोर,अशोक श्रीवास्तव,उप मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह,धोबीघटवा मे मीरा यादव,जीरो माइल संतोष तिवारी, रामदिनेश यादव,संजय कुमार सिंह,संतोष सिंह,बिनय बेलाऊर,सच्चिता सिंह, विक्की सिंह,रविकांत, राहुल सिंह,ओंकार पांडेय आदि के नेतृत्व मे भब्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे भाजपा भोजपुर पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अंगद सिंह,जिला प्रभारी टीएन सिंह,लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया, हरेन्द्र पांडेय,भुवर ओझा, राकेश विश्शेवर ओझा आदि नेताओं सहित हजारो कार्यकताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया।

