RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत जिलाधिकारी ने लाभुकों के बीच ऋण किया वितरित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित बिहार लघु उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष बक्सर में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि आप सभी लाभुक इन योजनाओं के बारे में अन्य लोगों को भी अवगत करायें ताकि अधिक से अधिक लाभुक को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। अपने व्यवसाय को दूरगामी सोच से आगे बढ़ाते हुए समाज में रोल मॉडल बने।
ऋण वितरण कैम्प में बिहार लघु उद्यमी योजना के कुल 10 लाभुक (10 लाख), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (द्वितीय किस्त) के कुल 10 लाभुक (40 लाख), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (तृतीय किस्त) के कुल 20 लाभुक (30 लाख), पी0एम0ई0जी0पी0 योजना अन्तर्गत कुल 03 लाभुक (32 लाख) एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत कुल 09 लाभुक (38.46 लाख) का ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र जिला पदाधिकारी द्वारा वितरित किया गया।
सभी योजना अन्तर्गत कुल 52 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान किया गया। जिसमें कुल 150.46 लाख रुपए की राशि सन्निहित है।
ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: विशेष प्रेक्षक (निर्वाचन सूची) नजमुल होदा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय रेलवे की नई उड़ान: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल-सेल ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खास विधायक प्रतिनिधि झामुमो नेता के इशारे पर हुई सूर्या हांसदा की हत्या : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

रायपुर : आत्मा योजना : उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर चौतू नेताम बना सफल कृषक।

rktvnews

भोजपुर: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का किया गया वितरण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियोजन पत्र!कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी किया उद्घाटन व शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment