RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:चरपोखरी+2 विदयालय में खेलो और सीखो विषय पर पोस्टर,स्लोगन, व भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर इस बार कला गतिविधियों पर “खेलो और सीखो” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा दिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय उपस्थित छात्राओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छात्राओं में असीम संभावनाएं हैं,जो समय-समय पर कला गतिविधि में दिख जाता है। संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर विकसित भारत 2047 के विषय पर स्वरचित लोक गीत प्रस्तुत करवाया। पोस्टर चित्रों का मूल्यांकन साइंस शिक्षिका पिंकी कुमारी, अंशिका कुमारी, रिंकल कुमारी, अर्पिता यादव, रिंकी कुमारी द्वारा किया गया। मूल्यांकन क्रम में शिक्षिकाओं ने छात्राओं द्वारा सृजित चित्र को जीवन का हिस्सा बताते हुए कहा चित्र काफी कलात्मक है। विजयी प्रतिभागियों में जुनियर – प्रथम अंजुम आरा द्वितीय किरण कुमारी, तृतीय सोनम कुमारी रही जब की सिनियर ग्रुप में प्रथम आसमां खातून , ज्योति कुमारी ,नंदिनी कुमारी गुड़िया कुमारी ।विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ कला प्रदर्शन होते रहता है। चित्रों का अवलोकन करते हुए शिक्षक मनोज कुमार,सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार, चर्चिल टैगोर,निरज कुमार,सुभांशु शर्मा ने कहा गार्जियन के साथ संवाद कार्यक्रम काफी कलात्मक और प्रभावी रहा।अंशिका कुमारी ने अपने संबोधन में एक लधु कविता सुनाई जो काफी प्रभावी रहा।कलात्मक गतिविधियों को संयोजित करते हुए कार्यक्रम का संचालन चित्रकार रौशन राय ने किया
उपस्थित छात्राओं में मुख्य रौशनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, रागिनी कुमारी,किरण कुमारी,काजल कुमारी, सोनम कुमारी,रोजी कुमारी, सुरभि कुमारी, खुशी कुमारी,सुरूची कुमारी, मिना देवी उपस्थित थीं।

Related posts

बिहार:भोजपुर:संभावना स्कूल के 25 साल पूरे होने पर आयोजित होगा रजत जयंती समारोह।

rktvnews

पटना : बिहार के औद्योगिक परिवर्तन को गति देगा IMC गया, BIMCGL की 8वीं बोर्ड बैठक में परियोजना प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

कनाडा की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) व शहरी गरीब मोर्चा आरा नगर द्वारा मांगो के समर्थन में दिया गया धरना।

rktvnews

आरईसीपीडीसीएल ने कल्लम क्षेत्र, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र में अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना और उत्तर प्रदेश में अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना के लिए एसपीवी सौंपे।

rktvnews

मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं… अपनी समस्या बताइए!

rktvnews

Leave a Comment