RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 फरवरी। शनिवार को आरा के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय धरना एवं आक्रोश का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का कारण बताया गया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा मनमानी रूप से अचानक विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैl जिसमें बहुत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति एवं अन्य कई लाभ जुड़े हुए हैं विदित हो की कल 31 जनवरी 2025 को शाम में अचानक ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा करीब 5 – 6 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति जबरन रूप से कर दिया गया जबकि इन सभी कर्मचारियों का सेवा अवधि तथा उम्र में काफी विषमता है ।कोई कर्मचारी 62 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण किए हैं तो किसी ने 63 वर्ष की सेवा अवधि तो किसी ने 64 वर्ष की सेवा अवधि इस प्रकार यह देखा गया की बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के प्रशासन द्वारा अनियमित एवम असंवैधानिक रूप से अचानक महीने के अंतिम दिन सबों को एक साथ सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया साथ ही जो भी पूर्व में करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत जिन्हें वित्तीय लाभ प्रदान किया गया था उन्हें यह लाभ बंद करते हुए और वसूली के लिए भी कार्यवाही की जा रही है इस प्रकार यह देखा गया है की विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा असंवैधानिक रूप से लगातार कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है इसी कारण आज बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक नियंत्राणाधीन सभी कृषि विज्ञान केदो में सांकेतिक रूप से एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया तत्पश्चात यदि कोई विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई आदेश नहीं निर्गत किया जाता है तो कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कर्मी उग्र रूप से आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे।इसकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर रामनरेश राम ने दी है।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

13 फरवरी को उपमुख्यमंत्री से मिलेगा ग्राम रक्षा दल

rktvnews

कोरबा : लेख : राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा – कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया! सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rktvnews

नारनौल:सीएल पब्लिक स्कूल में बच्चोें को कृमि नाशक गोली खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment