RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तबला संगत संसार का प्रमुख वाद्य : तबला वादक लाल बाबू निराला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।आनंद कंद भगवान के ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित रागाभोग कार्यक्रम में सुविख्यात तबला वादक डॉ. लाल बाबू निराला ने तबला वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर डॉ. लाल बाबू निराला ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत से संस्कार का निर्माण होता है । संगीत में ताल को प्राण कहा गया है । तबला संगत संसार का प्रमुख वाद्य है इसके बिना संगीत प्राण विहीन है । इस अवसर पर लाल बाबू निराला ने तीनताल में उठान, चलन, कायदा, रेला व क्लिष्ट लयकारियों द्वारा वादन से दर्शकों को खासा प्रभावित किया । वही गुरु बक्शी विकास ने राग मारू विहाग की ठुमरी सैयां तूने झगड़े में रैन गवाई प्रस्तुत कर समां बांध दिया । इस अवसर पर रंगकर्मी कृष्नेंदु व जन्मजय ओझा ने तबला वादक निराला को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । मंच संचालन अमित कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. किरण कुमारी ने किया ।

Related posts

इसरो का 100वां प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

06 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: एनडीए द्वारा आहुत बिहार बंद को सफल बनाने के लिए बड़हरा विधायक उतरे सड़क पर।

rktvnews

जमीन दो,आवास दो आंदोलन का दूसरा दौर शुरु!3 अक्टूबर 2023 को आरा अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन -क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment