RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री ने मईया योजना संबंधी फर्जी कॉल से किया सतर्क।

योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर जानकारी साझा ना करें बहन-बेटियां: हेमन्त सोरेन

RKTV NEWS/रांची (झारखंड )20 अगस्त।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए निबंधित महिलाओं को राशि हस्तांतरण से संबंधित आ रहे कॉल को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहें हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है। इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन – बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें।
झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है। अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें। तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है। कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call ) करके फ्रॉड कर रहे हैं। SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें।

Related posts

नही सो रहा जिला प्रशासन!बालू माफियाओं की नींद उड़ी।

rktvnews

भोजपुर:अच्छा हो या बुरा प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है : मुनिश्री विशल्य सागर

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एफएसएसएआई द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की; खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में “उल्लेखनीय प्रगति” की सराहना की।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी के पहल पर यूपीएससी का इंटरव्यू देकर आए विशाल को मिला एक घंटे में ओबीसी सर्टिफिकेट।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

नारनौल:सीएम अनाउंसमेंट को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता की मुख्य सचिव के साथ हुई वीसी!डीसी का अधिकारियों को निर्देश, तय समय में करवाएं विकास कार्य।

rktvnews

Leave a Comment