आरा/भोजपुर 15 दिसंबर। भोजपुर पुलिस के गजराजगंज थाने ने मसाढ़ गांव में गांजे की तस्करी की जा रही की गुप्त सूचना पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना एवं सशस्त्र बलों की टीम ने मसाढ़ गांव में पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह के दलान पर छापेमारी कर 19 किलोग्राम गांजे के साथ गांजा तस्कर पंकज कुमार उर्फ भिखारी सिंह को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत गजराजगंज थाने में एक मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार तस्कर का पूर्व से ही तस्करी में पटना जिला और झारखंड राज्य में अपराधिक इतिहास रहा है।


