RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कर नगरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया विशेष जोर।

नगरों को विकसित एवं सुविधायुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 अक्टूबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी नगरीय निकायों के अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर नगरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुविधासंपन्न बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में पेयजल, सीवर व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली-नालों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने पूर्व में स्वीकृत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन निकायों द्वारा पूर्व स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें ही आगामी कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्ताव तैयार करते समय स्थल का निरीक्षण अवश्य किया जाए तथा वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही प्रस्ताव भेजे जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधियों का उपयोग पारदर्शी एवं जनहित में किया जाना चाहिए। प्रत्येक परियोजना के लिए स्पष्ट कार्य योजना एवं समयसीमा निर्धारित की जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की प्रगति का साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें और सुनिश्चित करें कि सभी विकास कार्य नियमानुसार पूर्ण हों।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें और नगरों को विकसित एवं सुविधायुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, बागपत अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना, बागपत अध्यक्ष रोज़ुद्दीन एडवोकेट, खेकड़ा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, बड़ौत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ,छपरौली अधिशासी अधिकारी सीमा राघव, छपरौली अध्यक्ष सहित नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

उप-राष्ट्रपति 7 अप्रैल, 2024 को गया, बिहार का दौरा करेंगे।

rktvnews

01 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मई 26

rktvnews

21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, लाओ पीडीआर में प्रधानमंत्री की भागीदारी।

rktvnews

Leave a Comment