RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:श्रवण बाधित बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट बना वरदान, सिफान के जीवन में अब लौटेगी मुस्कराहट।

ध्वनि से वंचित बच्चों को नई जिंदगी दे रही कॉक्लियर इंप्लांट योजना, पात्र व्यक्ति आज ही करे आवेदन।

कॉक्लियर इंप्लांट योजना में 06 लाख तक की आर्थिक सहयोग राशि से 05 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों को मिलता है लाभ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 अगस्त। जीवन की कठिनाइयों पर विजय पाने और उम्मीदों को नई उड़ान देने वाली कहानी है हसनपुर जिवानी, विकास खंड बड़ौत के छोटे से मासूम सिफान पुत्र मुकीम की। जन्म से गंभीर श्रवण बाधित सिफान का चयन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी कॉक्लियर इंप्लांट योजना के लिए हुआ है। इस योजना की बदौलत अब उसके जीवन में भी ध्वनियों की मधुर दुनिया लौटने जा रही है।
दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित सरकार की यह योजना उन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे उपचार का खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं। इस योजना के तहत 05 वर्ष से कम आयु के श्रवण बाधित बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट के लिए ₹6 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सिफान का चयन न सिर्फ उसके परिवार के लिए राहत है बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर हर चुनौती को मात दी जा सकती है। जल्द ही सिफान का कॉक्लियर इंप्लांट होने से सिफान के जीवन में मुस्कराहट लौटेगी
कॉक्लियर इंप्लांट एक आधुनिक उपकरण है जो परंपरागत श्रवण यंत्रों से बिल्कुल अलग काम करता है। जहां सामान्य श्रवण यंत्र सिर्फ आवाज को बढ़ाते हैं, वहीं कॉक्लियर इंप्लांट सीधे श्रवण तंत्रिका को उत्तेजित कर ध्वनि को मस्तिष्क तक पहुंचाता है। इस प्रणाली में कान के पीछे लगाया गया साउंड प्रोसेसर, त्वचा के नीचे लगाया गया रिसीवर और आंतरिक कान में लगाए गए इलेक्ट्रोड मिलकर काम करते हैं। यही प्रक्रिया गंभीर रूप से श्रवण बाधित बच्चों के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद जगाती है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की यह योजना उन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो जन्म से ध्वनि सुनने में असमर्थ होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसी भी पात्र परिवार को योजना की जानकारी से वंचित न रखा जाए और सभी आवेदन समय पर निस्तारित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सिफान जैसे बच्चों की जिंदगी में बदलाव आना ही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है।
जिले में यदि कोई और परिवार अपने श्रवण बाधित बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाना चाहता है, तो वे विकास भवन, प्रथम तल, कक्ष संख्या 02 स्थित दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में संपर्क कर आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक कागजात और पात्रता मानदंड के संबंध में पूरी जानकारी ले सकते है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य!उच्च न्यायालय की स्थाई समिति की अनुसंशा के पालन नहीं किए जाने के विरोध में बिहार सरकार के प्रति जताया रोष।

rktvnews

रामगढ़:नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले विभिन्न प्रखंडों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बंधन लाइफ की बीमा सेवाएं अब उत्तर प्रदेश में बंधन बैंक की शाखाओं में उपलब्ध।

rktvnews

समझिये धागों से बंधे ‘रक्षा बंधन’ के मायने।

rktvnews

Leave a Comment