RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह भजन लाल शर्मा ने ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ।

जयपुर/राजस्थान 15 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को रामनिवास बाग में आयोजित भव्य समारोह में भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल ने इस अवसर पर दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेशभर से पधारे साधु-संतों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को आशीर्वाद दिया।
शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी, केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद श्री जेपी नड्डा, सी.पी. जोशी, रामचरण बोहरा, अरूण सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नागालैंड के उप मुख्यमंत्री यानथुंगो पैतन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक और अपार जनसमूह उपस्थित था।
शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन का वादन हुआ। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने शपथ ग्रहण से संबंधित कार्यवाही का संचालन किया। बाद में सभी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में संभाला पदभार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के बाद शाम को शासन सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करते हुए पदभार संभाला।
इस अवसर पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्थान विधानसभा के मनोनीत अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेम चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद सी.पी. जोशी, रामचरण बोहरा, विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, दीप्ति किरण माहेश्वरी, महंत बालमुकुंदाचार्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक परनामी, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अभिवादन कर स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री को कराया पदभार ग्रहण

मुख्यमंत्री शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित श्री गणेश मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कामना की। इसके साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भी पदभार ग्रहण कराया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:संविधान दिवस के 150 वर्ष पर 5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा हुआ भव्य आयोजन : कर्नल पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदी नबिता झा के द्वारा बनाई गई राखियों की बढ़ती मांग, खादी पेपर और प्राकृतिक रंगों का अनूठा संगम।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरैया मंडल के बूथ कार्यकताओं की बैठक।

rktvnews

शेमारू उमंग के चर्चित शो ‘श्रवणी’ के मुख्य कलाकार मोहित सोनकर ने अपने फिटनेस रूटीन को किया साझा।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर स्मारक पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सैनिकों के व्यक्तिगत अनुभव संकलित हैं।

rktvnews

Leave a Comment