RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 फ़रवरी। बुधवार को जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा अर्न्तगत कृषि भवन, परिसर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का औपचारिक उ‌द्घाटन तनय सुल्तानिया, जिला पदाधिकारी, भोजपुर,भगवान सिंह कुशवाहा, सदस्य, बिहार विद्यान परिषद, शारिक नुरुल हसन, जिला योजना पदाधिकारी, भोजपुर, शत्रुधन साहू, जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, विमल कुमार, प्रचार्य औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनिश तिवारी, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेला में कुल-26 निजी क्षेत्र की कम्पनीयों द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं कुल 1000 से अधिक रिक्तियाँ दशार्थी गयी थी। इसके अलावे व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु 06 स्टॉल लगाये थे जिनमें जिला उद्योग केन्द्र, जीविका, DRCC, RSETI प्रमुख थे। बताया गया कि मेले में कुल 1557 बायोडाटा प्राप्त हुए जिसमें कुल 651 अभ्यार्थियों का स्थल चयन किया गया। उ‌द्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि तनय सुल्तानिया, जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवक / युवतियों हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में नियोजक आपके द्वार नीति के तहत नियोजन मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मेले मे उपस्थित सभी अभ्यर्थिययों से अपील की कि मेले में शामिल होकर नियोजन मेले का संपूर्ण लाभ उठायें। मेले में कुल 15 आगंतुको को नियोक्ताओं द्वारा चयन के पश्चात नियोजन पत्र भी मंच से वितरित किया गया। तत्पश्चात कुशल युवा कार्यक्रम में प्रशिक्षित छात्र/छात्राओं के मध्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मेले में उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर नियोजकों से रिक्तियों एवं कार्य स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा सुनील कुमार, क०सां०स०, जनार्दन प्रसाद सिंह, उ०व०लि०, अमृता कुमारी सिंहा, कंप्यूटर ऑपरेटर, आलोक रंजन कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ, भोजपुर, संजय कुमार जिला कौशल प्रबंधक एवं राकेश कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सभी कर्मियों के साथ उपस्थित रहें, जिसमें मंच का संचालन संजय कुमार, जिला कौशल प्रबंधक द्वारा किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

जोधपुर:संसदीय कार्य मंत्री ने इंद्रोका में राजकीय आयुर्वेद औषधालय का किया शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फरवरी 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक टेलीविजन या अन्य संचार माध्यमों से किसी भी चुनावी मामले का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।

rktvnews

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अवसर पर 1 अक्टूबर, 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment