
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर राज के निर्देशानुसार रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संचालन हेतु जिले के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी स्थिति से तत्परता से निपटें। साथ ही, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
जिला प्रशासन सभी आमजन से अपील करता है कि वे आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


