
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव मे काली मंदिर के समीप लगे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गुरुवार की दोपहर तेज बारिश, कङक एवं गरज के साथ आकाशीय बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गई जिससे ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। तपती गरमी से बिजली के अभाव मे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। गर्मी तथा आद्रता बढ़ने के कारण लोग पसीने से तर बतर होते रहे। हजारों की आबादी इससे प्रभावित है। विद्युत उप केंद्र, शाहपुर एवं दियारा क्षेत्र करनामेपुर के विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूरे दिन बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे लोगों मे रोष एवं आकोश व्याप्त है।
