RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)14 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

Related posts

भोजपुर:जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा कार्यक्रम के आयोजन की सफलता की तैयारी हेतु बैठक।

rktvnews

डॉ. मनोज सोनी ने आज संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

श्रावन मास के प्रत्येक सोमवार को देवस्थान विभाग द्वारा रुद्राभिषेक की तैयारियां पूर्ण: देवस्थान मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल अल शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हेतु सभी अंचलों में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

हिंदी मेरे उर बसे!

rktvnews

Leave a Comment