RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल (फाइल फोटो)

बक्सर/ बिहार 13 जनवरी।जिलें में बढते ठंड के कारण तापमान में आई गिरावट एवं शीतलहर से बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के आदेशानुसार सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 08 तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर दिनांक 16 जनवरी 2024 तक प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग 09 के ऊपर के कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक/शिक्षकोतर कर्मी विद्यालय में पूर्व के भाँति प्रातः 09:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं विद्यालयी/विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 16.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

मुजफ्फरपुर:एमडीडीएम कॉलेज में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सूर्यभान सिंह बडहरा विधानसभा के घर-घर पहुंचाएंगे मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों को।

rktvnews

राजस्थान:इंडिया स्टोनमार्ट-2026 के आयोजन के लिए सीडॉस एवं लघु उद्योग भारती के मध्य एमओयू।

rktvnews

गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

आपातकाल लागू करना लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए भूकंप से कम नहीं था : उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment