शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)29 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सुदूर दियारा क्षेत्र स्थित लच्छू टोला पंचायत में नमामि गंगे अभियान के तहत संस्था एवं ग्रामीणों के सहयोग से गंगा के किनारे घाट पर स्वच्छता समृद्धि कार्यक्रम चलाया गया। स्वच्छता समृद्धि कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से गंगा के किनारे कचरा को एकत्रित कर उसको फिर से उपयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आईटीसी संस्था वास इंस्टिट्यूट के डीसी शिव कुमार यादव, पंचायत सचिव प्रमोद कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक मनीष कुमार, लच्छू टोला पंचायत के मुखिया शिवजी साह, उप मुखिया विद्या शंकर यादव, पूर्व मुखिया गंगा सागर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

