RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई एंटी रैगिंग एवं नशामुक्ति की शपथ।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 21 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। यूजीसी से प्राप्त निर्देश के तहत विश्वविद्यालय में रैगिंग तथा नशा मुक्ति को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कैंपस 2 परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवमाईत मिंज ने एंटी रैगिंग एवं नशामुक्ति को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
इस दौरान अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल, अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो. डॉ. नीता गहरवार, अधिष्ठाता लोक संगीत एवं कला संकाय प्रो. डॉ. राजन यादव, अधिष्ठाता दृश्यकला संकाय डॉ. मानस साहू, प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. लिकेश्वर वर्मा, डॉ. दीपशिखा पटेल, डॉ. कौस्तुभ रंजन, रबीनारायण गुप्ता, डॉ. छगेंद्र उसेंडी, डॉ. विकास चंद्रा, डॉ. मेदिनी होंबल, डॉ. शिवाली बैस, प्रभारी एनएसएस डॉ. दिवाकर कश्यप, जगदेव नेताम, कपिल सिंह वर्मा, डॉ.आशुतोष चौरे, सहायक कुलसचिव विजय कुमार सिंह एवं राजेश कुमार गुप्ता, प्रभारी कुलपति सचिवालय सीपी गायकवाड़ सहित शिक्षकगण, अधिकारीगण, संगतकारगण, कर्मचारीगण तथा शोधार्थी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

rktvnews

भोजपुर जिले में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब द्वारा नाइट फाइनल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा अल्ताफ मलिक से दुर्व्यवहार पर दोनों पक्षों में हुआ सुलहनामा : प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने वरीय पदाधिकारियों संग किया आरा सदर में स्थापित SST चेकपोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर:बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने अध्यक्ष पद पर अपनी जीत के लिए अधिवक्ताओं से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment