RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 मार्च।आज पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट के कारण हुई दुर्घटना पर दुःख जाहिर करते हुए ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में अधिवक्ताओं की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है।
उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस का देर से आना बिहार सरकार का निकम्मापन साबित करता है। बिहार की सरकार अधिवक्ता को सुरक्षा देने में असफल है और घटना के बाद समय पर एंबुलेंस और पुलिस का नहीं पहुंचाना बहुत ही शर्मनाक भी। अधिवक्ता नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा और सरकारी नौकरी साथ ही घायलों का सरकारी खर्चे से इलाज एवं मुआवजा देने की मांग की है।उन्होंने इस दुर्घटना को लेकर बिजली विभाग पर उचित कानूनी कार्रवाई के साथ साथ अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की है।

Related posts

तटबन्ध की सुरक्षा हेतु तत्पर है जिला प्रशासन!आम नागरिक की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता :जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर :बी एस डीएवी प स्कूल की जमीन किसी अन्य निजी विद्यालय द्वारा अधिग्रहण की सूचना भ्रामक है: प्रबंधन

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सतर्कता सप्ताह अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

किस उम्र के बाद कंसीव करने में आती है दिक्कत?

rktvnews

भोजपुर:कबीर के दोहा व पद सत्य व प्रेम के द्योतक : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

दरभंगा:कार्यालय परिचारी का असामयिक निधन,हुई शोक सभा।

rktvnews

Leave a Comment