RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना के शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)21 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का सौ वर्ष पूरा हो चुका है जिसका आज शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह में मदरसा से जुड़े 15 हजार से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट 2004-05 में मात्र 3 करोड़ 54 लाख रुपये था जो अब बढ़कर 1080 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही मुस्लिम वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार शुरू करने के लिए कई तरह से मदद दी जा रही है।

Related posts

सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही हस्तनिर्मित राखियां!जेएसएलपीएस की दीदियों को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में करे सहयोग:उपायुक्त विशाल सागर

rktvnews

उपराष्ट्रपति को आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्रालयों की प्रमुख पहलों और उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायज।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने 105 आदिम जनजाति परिवारों के बीच धोती साड़ी, चौकी व कंबल का किया वितरण

rktvnews

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को किया आमंत्रित।

rktvnews

नारनौल:केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में पराक्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment