मुख्यमंत्री स्वालंबन योजनाओं की दी गई जानकारी।
RKTV NEWS/अगिआंव(भोजपुर)05 अक्टूबर। महिला स्वालंबन योजना के तहत महिला संवाद में नारायणपुर बाजार स्थित बैठक आयोजित की गई। जीविका के सीसी नीरज कुमार द्वारा मुख्यमंत्री स्वालंबन योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र विकास के तहत जो भी कार्य किया जा रहा है उसको धरातल पर उतारना है। यह योजना आप महिलाओं सबको अपने स्तर से स्वालंबन का प्रारूप देने के लिए किया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाकर आप सभी अपने अस्त्र से बढ़ावा दें। इस अवसर पर सीएम सीमा देवी ,शिला देवी ,एई ललिता देवी ,सचिव पूनम देवी ,पिंकी देवी,सुनीता देवी, बेबी देवी, नीतू देवी, संगीता देवी समेत अन्य जीविका दीदी उपस्थित थी।

