
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी अस्पताल रोड स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार के द्वारा श्री कृष्ण की झांकी के समक्ष भजन संध्या एवं नृत्य का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उदघाटन डॉ दीपक कुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् छात्रा अनुराधा कुमारी ने तीनताल में राग मालकोश की प्रस्तुति दी।तबले पर संगत सरोज सुमन ने किया।नन्ही छात्रा श्रेया राज ने “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” गीत गाया। हारमोनियम पर सरोज सुमन एवं तबले पर संगत मदबोध मिश्रा ने किया।उभरती कलाकार संयोगिता ने “सांवली सूरत पर मोहन”गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। अनुराधा सिंह ने “तेरी मंद मंद मुस्कानिया”और किरण कुमारी ने “अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम” की प्रस्तुति देकर दर्शकों को अचंभित कर दिया।संगत तबलावादक कृष्ण कांत मानस ने किया।ख्याति प्राप्त करती कलाकार ऋषिका शर्मा ने “एक राधा एक मीरा” एवं कलाकारद्वय अम्बे शरण और अलका शरण ने “ओ पालन हारे” की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। कृतिका,नंदनी,सीमा, राजनंदनी ने ” मनिहारी का भेष बनाया” भजन की सामूहिक प्रस्तुति दी।किरण कुमारी एवं अनुराधा सिंह ने सोहर”बधाईयां बजे गोकुल में ” गाकर समा बांध दिया। नृत्य की छात्रा अनन्या सिंह ने” मै तोसे बोलूं ना ” गीत पर भावनृत्य प्रस्तुत किया।मंच संचालक अनीश कुमार ने कथक के बोल को प्रस्तुत किया। सामूहिक भजन के रूप में ” कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन” को सुनिधि, नंदनी, राजनंदनी, ऋतुराज, वंदना, अनुराधा,सीमा, श्रेया, किरण, अनुराधा सिंह ने बखूबी निभाया।संगत सरोज सुमन एवं कृष्ण कांत मानस एवं ढोलक पर मिश्रा जी ने किया। कार्यक्रम का समापन नृत्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के सोहर पर भाव प्रदर्शन के साथ हुआ। अंत में सभी ने श्री कृष्ण की आरती गाई।धन्यवाद ज्ञापन शमशाद प्रेम ने किया। उक्त अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
