RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजकुमार शुक्ल के जयंती समारोह में भाग लेने जाएंगे ब्रह्मभट्ट समाज के लोग।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।किसान आंदोलन के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल जयंती समारोह में शाहाबाद से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए शाहाबादवासियों को न्योता देने पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भट्ट एवं कमलेश भट्ट, रजनीश भट्ट आरा पहुचे। स्थानीय न्याय नगर में झुना भट्ट की आवास पर इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय उर्फ झुना भट्ट ने किया जबकि संचालन मनोरंजन भट्ट ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष सह लोजपा आर बिहार के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि इस बार 23 अगस्त 2025 को पटना के विद्यापति भवन में 150वी जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। जिसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,दिल्ली, गुजरात, बंगाल, झारखंड,हरियाणा, ओडिसा के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी ब्रह्मभट्ट समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे।इन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने शुक्ल जी को भारत रत्न से सम्मानित करने हेतु केंद्र सरकार को अनुशंसा किया है लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा नही की गई है। जिससे समाज मे रोष है। वही राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में शामिल जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही और राजनीतिक भागीदारी से वंचित किया जा रहा है जबकि यह समाज स्वाभविक रूप से राजग के वोटर रहा है। अभी बोर्ड आयोग का गठन हुआ लेकिन एक भी भट्ट समाज के लोगो को प्रतिनिधि के रूप में नही रखा गया। इनलोगो ने कहा कि यह सिर्फ जयंती समारोह नही है बल्कि हमारी एकता का भी प्रदर्शन है इसलिए हम सभी को मजबूती से इस कार्यक्रम में भाग लेना है।बैठक में शामिल प्रमुख लोगो मे अरविंद राय, हरेराम राय, प्रकाश राय जेठवार, पंकज भट्ट, डॉ कुमार भरत, सुरेन्द्र राय समेत कई लोग थे।

Related posts

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का चतरा में भव्य आयोजन।

rktvnews

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के तत्वावधान में युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती।

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन की अनोखी पहल “हर घर दस्तक अभियान”।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment