RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जेएसआर फार्म, बड़ौत में जन उदय फाउंडेशन द्वारा खेलो युवा अभियान के अंतर्गत युवाओं को बॉलीबाल किट वितरित।

जेएसआर फार्म हाउस पर देसी गौशाला का जिलाधिकारी ने किया भृमण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 दिसंबर। शनिवार को जेएसआर फार्म, बड़ौत में जन उदय फाउंडेशन द्वारा खेलो युवा अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत के 100 स्थानों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की निःशुल्क वॉलीबॉल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जन उदय फाउंडेशन के सचिव दीपक राणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने जेएसआर फार्म हाउस का भी भ्रमण किया। भानु प्रताप ने बताया कि यह जनपद बागपत की पहली देसी गाय आधारित गौशाला है, जहां से ऑर्गेनिक व आयुर्वेदिक विधि से देसी घी का निर्माण किया जाता है। साथ ही फार्म में जैविक खेती एवं फूड प्रोसेसिंग की आधुनिक विधियों को भी जिलाधिकारी ने देखा और संबंधित कार्यों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है।
कार्यक्रम में एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, उद्यान विभाग के पूर्व निदेशक जी.बी. रटोड़ी, पूर्व आईआरएस अधिकारी डॉ. ईश्वर सिंह, कार्यक्रम संचालक भानु प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने फाइलेरिया मुक्ति अभियान एमडीए 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

राऊ विधानसभा क्षेत्र के चोइथराम चौराहा से 56 लाख रूपये की नगदी जप्त।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ,पटना ने संगठन के अधिकारियों और सदस्यों को पत्र जारी कर संघ के होने वाले आंदोलनों से अवगत कराया।

rktvnews

दरभंगा:शहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्टेट हैंडलूम एक्सपो–2025 में झारक्राफ्ट द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक हुनर का अद्भुत संगम, स्टॉल 125 बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

Leave a Comment