RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:डॉ.आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा के नववर्ष मिलन समारोह में हुआ दिग्गजों का जुटान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी।भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में कोइलवर प्रखंड के बहियारा गांव स्थित आवास पर मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल,पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद राम कृपाल यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के संगठन मंत्री बिहार झारखण्ड नागेंद्र पाण्डेय,हरेंद्र कुमार,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रामनवमी जी, राजेश सिंह,बक्सर के विधायक मुन्ना तिवारी,डुमराव महाराज चंद्र विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह समेत देश और प्रदेश के दिग्गज राजनेता शामिल हुए। इसके साथ ही शाहाबाद जनपद के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, नगर निगम,नगर परिषद, नगर पंचायत के मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मकर संक्रांति सह नव वर्ष मिलन समारोह मे हजारों की संख्या में आए अतिथियों का पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने स्वागत और अभिनंदन किया और सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अतिथियों के लिए चूड़ा, दही, तिलकुट, पूड़ी, सब्जी, मिठाई और अन्य कई तरह के सुरुचिपूर्ण प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई थी जिसका आनंद उठाया।
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.आरके सिन्हा ने कहा कि देश और प्रदेश में शांति एवं सद्भाव का माहौल बना रहे और बिहार और देश भी समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयाँ तय करे।यह नए साल पर हमारी तरफ से सभी को शुभकामना है।उन्होंने कहा कि आज देश में सांस्कृतिक विरासतों की भी पुनर्स्थापना हो रही है और देश प्रगति एवं विकास की नई कहानी भी गढ़ रहा है।
राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें मकर संक्रांति सह नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शाहाबाद जनपद के भाइयों बहनो से मिलकर अति प्रसन्नता हो रही है. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है और नए साल के आगमन का आगाज भी है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास का नया अध्याय तय कर रहा है. इस अवसर पर आए लोगों का उन्होंने एक एक कर स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिथिलेश कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य परिधि गुप्ता, पूनम कुशवाहा, बक्सर के जिला परिषद सदस्य बंटी शाही, जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभू जैन, गंगहर मुखिया संजय सिंह,अटल सेना के हरीजी तिवारी, संगत पंगत जनजागरण रथ यात्रा टीम बनारस के रत्नेश श्रीवास्तव,समेत भारी  संख्या में मुखिया जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं विद्वान शामिल थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भारतीय रिजर्व बैंक ने अतिरिक्त कृषि ऋण की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की।

rktvnews

बरसों की झांकी परम्परा को नई पीढ़ी भी उत्साह से बढ़ा रही, यह सबसे अच्छी बात- मुख्यमंत्री बघेल

rktvnews

चतरा:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

शीतलहर: क्या करें क्या न करें? -प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन,बक्सर

rktvnews

Leave a Comment