RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी- नागौर की सुमन कुमारी ने प्रथम पुरस्कार के रुप में जीती एक लाख रूपये की ईनाम राशि।

जयपुर/राजस्थान 21 जुलाई। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से प्रदेश की सभी महत़्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक लगातार पहुंच रही है। राज्य सरकार आमजन को जागरूक करने का संकल्प पूरा कर रही है। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के प्रति लोगों में भी खासा उत्साह है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, सफलता की कहानियों और स्वयं लाभार्थी अपना वीडियो बनाकर प्रतिदिन लाखों रुपए की ईनाम राशि जीत रहे हैं।
सोमवार,17 जुलाई को जारी किये परिणाम में मकराना, नागौर की 20 वर्षीय सुमन कुमारी बरवार ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ उन्होंने अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना पर आधारित अपना वीडियो पोस्ट किया था।
दूसरे स्थान पर छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ की जननी बाई रहीं। जननी बाई को महंगाई राहत कैंपों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला और उस पर आधारित वीडियो बनाकर उन्होंने 50 हजार रूपये की इनाम राशि प्राप्त की उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी प्रकार छीपाबड़ौद, बारां के धर्म राज मीना ने महंगाई राहत कैंप में मिल रही राहत पर आधारित वीडियो बनाकर 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया । साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला ।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

गया:महिला एवं बाल विकास निगम गया के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट विमेन के तत्वावधान में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

रंगबहादुर यादव बने प्रदेश नमो एप प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी!नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

नैनीताल:3 दिवासीय आयुष्कामिय (आयुर्वेदिक एवं होमिोपैथिक)निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

बोले तो अपने मन की बात ही बोले होसबोले।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment