RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में बहादुरपुर के उघरा पंचायत में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार)11अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बुधवार को स्वयं संध्या में बहादुरपुर प्रखण्ड के उघरा पंचायत के बेसिक विद्यालय के भलरेबुल मतदान केन्द्र संख्या – 295 का भ्रमण किया गया।
भम्रण के दौरान वैसे मतदाता जिन्हें सेक्टर पदाधिकारी द्वारा भेद्य मतदाता के रूप में चिन्हित गया है, उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वयं वार्त्ता कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किए तथा उन्हें मतदान के महत्व को बारीकी से समझाया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को लेकर उत्तम व्यवस्था की है। कहा कि मतदाता को किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नही है, जिला प्रशासन पूरी तहत शक्रिय है।
तत्पश्चात उन्होंने मतदान केन्द्रों के आवश्यक न्यूनतम सुविधा का निरीक्षण एवं मतदान केन्द्रों पर किये गए कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित मतदाता को pollingboothdarbhanga.in के बारे में बतलाया।
उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी मतदाता कहीं से भी बैठे-बैठे अपने मतदान केंद्र की संख्या, मतदान का क्रमांक, मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधा,अधिकारियों का मोबाइल नम्बर आदि सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस पोर्टल का उद्देश्य यह है कि किसी भी मतदान केन्द्र पर कोई भी मतदाता या मतदान कर्मी गूगल मैप की सहायता से वहाँ पर जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सभी मतदाताओं के लिए अतिउपयोगी है, इसमें दरभंगा जिले के सभी 2939 बूथों की जानकारी उपलब्ध है।
उक्त अवसर पर अपर समहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समहर्त्ता (विभागीय जाँच) कुमार प्रशांत, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

सरायकेला को 1-0 से पराजित कर गोड्डा अगले चक्र में पहुंचा।

rktvnews

रायपुर : कुपोषण पर बड़ी जीत: मासूम रियांश की जिंदगी में लौटी मुस्कान।

rktvnews

भोजपुर:उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का समर्थकों ने किया स्वागत।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ पहाडिया को विधानसभा में पुष्पांजलि अर्पित।

rktvnews

बड़हरा प्रखंड सभागार में बाल अधिकारों का संरक्षण उद्देशित उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment