RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 15 जून। जिला स्तरीय पुनर्रीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) एवं जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक जिला विकास अधिकारी पिथौरागढ़ रमा गोस्वामी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी द्वारा बैंकर्स के साथ ऋण जमा अनुपात,सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजना के अंतर्गत ऋण वितरण एवं आरसेटी द्वारा किए जा रहे प्रशिक्षण कार्य आदि की समीक्षा की गई तथा बैंकर्स व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में कुल बैंकर्स से सम्बन्धित 09 एजेंडा बिंदू पर चर्चा की गई जिनमें 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात में इजाफा करने के निर्देश दिए,वित्तीय वर्ष 2022-23 के चतुर्थ त्रैमास के ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की चतुर्थ त्रैमास का ऋण जमा अनुपात 35.91 प्रतिशत है जो कि रिजर्व बैंक के मानक 40 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष कम है। जिस पर जिला विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी प्रकट की गई तथा बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैंकों द्वारा ऋण वितरण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि बैंकों में ऋण आवेदनों को लंबित न रखा जाय। या तो आवेदनों को स्वीकृत किया जाए या फिर अस्वीकृत कर दिया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुसार किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड तेजी से बनाये जायें व समस्त बैंक अधिक से अधिक किसानों को के.सी.सी.से लाभान्वित करे इस हेतु जिला विकास अधिकारी ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि वे शिविर लगाकर अधिक से अधिक इच्छुक एवम पात्र किसानों को के. सी. सी. प्रदान कर योजनांतर्गत लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि दुग्ध संघ, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों द्वारा प्रेषित आवेदनों के सापेक्ष बैंकों द्वारा कितने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं इसका ब्यौरा प्रतिमाह बैंकर्स से एकत्रित किया जाए ताकि पता चल सके कि बैंकों द्वारा प्रतिमाह कितने किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि इस योजना के अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन करने वाले आवेदनकर्ता शीघ्र ही अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के इच्छुक लोगों को हाउसकीपिंग, बढ़ई संबंधी कार्यों एवं यांत्रिक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि लोग इन कार्यों में दक्ष होकर स्वरोजगार से जुड़ सकें।
बैठक में आरसेटी से आए निदेशक मिखिलेश जोशी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023_24 में आरसेठी की ओर से प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से विस्तारपूर्वक जानकारी जिला विकास अधिकारी को दी गई जिसमें डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाने, बकरी पालन, औषधिय और सुगंधित पौंधो की खेती, होम स्टे बनाने आदि का प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी ने जिला लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि जनपद में अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से लाभान्वित किया जा सके इस हेतु जनपद के समस्त बैंक ब्रांच माहवार कैंप लगाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
बैठक मे जिला लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक दिग्विजय सिंह सजवाल, डीडीएम नाबार्ड राकेश सिंह कन्याल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कविता भगत सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:जब जिलाधिकारी ने खुद अपने सामने बीमार बच्चे का करवाया इलाज।

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बागपत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

देहरादून:केन्द्रीय बजट 2026-27 किसानों को सशक्त,युवाओं को अवसर, महिलाओं को बनाता आत्मनिर्भर : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

खैरागढ़:संगीत विश्वविद्यालय पहुंचीं स्कूली प्रतिभाएं : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने छात्रों को कला-शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया।

rktvnews

प्रधान मंत्री और लोक सभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राजस्थान:उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई ने सऊदी अरब में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के इन्वेस्टर रोड शो का नेतृत्व किया।

rktvnews

Leave a Comment