RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: NCC कैडेटों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए की गंगा घाट की सफाई।

30 बिहार बटालियन के तत्वावधान में आयोजित किया गया गंगा सफाई अभियान कार्यक्रम।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 जुलाई। आज गंगा सफाई अभियान के तहत 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन के अध्यक्षता में एनसीसी कैडेटों द्वारा गंगा सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में दर्जनों कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बक्सर के सिपाही घाट की विस्तृत रूप से सफाई की। इस दौरान गंगा नदी के किनारे फेंके गये प्लास्टिक तथा अन्य तरह के कचड़ों को एकत्रीत कर यह संदेश देने का काम किया गया की जीवन में सफाई बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इस दौरान कर्नल रितेश रंजन ने सभी कैडेटों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे जीवन में सफाई का मूल रूप से काफी महत्व है।इससे हमारे समाज की कई तरह की बिमारियों से रक्षा होती है।
गंगा घाट सफाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से 30 बिहार बटालियन के सी.एच.एम नितेश कुमार और सी.एफ.एन आलोक रंजन सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:छठ पर्व की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

भोजपुर:फ्लेरिया की दवा खाने से बीमार हुए बच्चों से मिलने पहुंची भाकपा-माले नेताओं की टीम

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 26 सितंबर को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment