चतरा/ झारखंड 13 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी मानिंदर भगत द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अबुआ आवास, स्वास्थ्य, बृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड,समुदाय भवन बनवाने समेत अन्य मामले शामिल थे।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।
