RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीकेएसयू आरा के एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक में विकास की रणनीति व कई एजेंडे पर लगी मुहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। इसमें क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने बैठक के बिन्दुओं पर चर्चा की । उन्होंने माइ भारत पोर्टल पर संस्थानों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों के पंजीकरण को आवश्यक बताया । बैठक में सी.एन.ए. खाता के संचालन एवं जे.बी . एस. खाता की चर्चा हुई। बैठक में कई नवीन प्रस्तावों को समिति द्वारा अनुमोदन दिया गया।इसमें राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के आयोजन, निष्क्रिय पुरानी इकाइयों को बंद करके आवश्यकतानुसार नई इकाइयों के गठन, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्राचार्य के साथ समय-समय पर मीटिंग , प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन इत्यादि शामिल है।
बैठक में कॉलेजों में कार्यरत एनएसएस इकाइयों से उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया गया।कॉलेजों से उपयोगिता प्रमाण पत्र की मांग की गई। बताया गया कि बिना उपयोगिता प्रमाण पत्र के अगली राशि निर्गत नहीं होगी। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में सरकारी अनुदान एवं आंतरिक राशि के लिए अलग-अलग खातों की व्यवस्था पर चर्चा हुई। 100 स्वयंसेवक सेविकाओं के नाम एक्सेल शीट फार्म पर भरकर कॉलेज से भेजने पर भी विचार किया गया।वहीं एक अहम निर्णय लिया गया।अब एनएसएस इकाइयों को 35 हजार रुपए आवासीय शिविर को मिलेंगे।जबकि पूर्व में 22 हजार 500 रुपए दिए जाते थे।
बैठक में कुलसचिव डॉ राम कृष्ण ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डा. साधना रावत, प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह, पद्मश्री भीम सिंह भवेश ,
प्रो. लतिका वर्मा, प्रो. आभा सिंह , प्रो. ललित सागर , डा. अंकिता मिश्रा, डा. कुमार गौरव मिश्रा,डा. दिनेश प्रसाद सिंहा,वरीय पत्रकार सुशील कुमार सिंह, दीपक मंडल अंजलि , निशांत, संजय, वैभव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:रेडक्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित।

rktvnews

सांख्यिकी विभाग के आंकडे राज्य सरकार की योजनाओं का आधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर : अपराधियों ने लिट्टी दुकानदार को मारी गोली!इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किया 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मुज्जफरपुर से अपहृत चिकित्सक पुत्र विवेक को भोजपुर से किया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment