RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन, उपायुक्त दिनेश यादव ने किया उद्घाटन।

प्रशासन एकादश व आम नागरिक एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच 1-1 से ड्रॉ।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )28 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी को गढ़वा स्थित फुटबॉल स्टेडियम में एक रोमांचक फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला प्रशासन एकादश एवं आम नागरिक एकादश टीमों के बीच खेला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त दिनेश यादव ने मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उपायुक्त, डीडीसी, डीएफओ, डीटीओ, एसडीओ,डीईओ, डीएसई, खेल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
मैच का उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा खेल के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक संदेश देना था। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय में आम नागरिक एकादश की ओर से सियाराम सरण शर्मा तथा प्रशासन एकादश की ओर से सर्जेंट सतपाल सिंह ने एक-एक गोल किया। इस प्रकार मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ड्रॉ रहा।
मैच के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जैसे खेल में नियमों का पालन आवश्यक है, वैसे ही सड़क पर भी नियमों का पालन कर ही सुरक्षित जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
मैच समाप्ति के उपरांत प्रशासन की ओर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कालेज में जिला स्तरीय रेड रन को कुलसचिव ने झंडी दिखाकर किया रवाना, विजेता हुए पुरस्कृत।

rktvnews

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग द्वारा हैदराबाद में“जलवायु समुत्‍थान कृषि”पर 4-6 सिंतबर तक तीन दिवसीय जी 20 तकनीकी कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव – ECI द्वारा प्रक्रिया शुरू: निर्वाचन आयोग

rktvnews

गढ़वा:जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का विशेष अभियान।

rktvnews

भोजपुर:हनुमंत जन्मोत्सव पर बोले सुमन बाबा दास बनने पर गुरु कृपा मिलेगी।

rktvnews

Leave a Comment