RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों को दिया गया नियुक्ति पत्र।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।बीपीएससी के द्वारा नियुक्त किए गए प्राइमरी स्कूल के प्रधान शिक्षकों की पोस्टिंग अब विद्यालय में कर दी गई है, भोजपुर जिले के कक्षा 1 से 5 तक के 1094 विद्यालय में प्रधान शिक्षक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, भोजपुर जिले के नवादा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में आयोजित एक समारोह में भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय के द्वारा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, अब यह शिक्षक प्रधान शिक्षक के पद पर योगदान करेंगे, भोजपुर जिले में कुल 1094 लोगों को प्रधान शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है जिनको की नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ उनके विद्यालय का भी आवंटन कर दिया गया है, प्रधान शिक्षक की नियुक्ति के बाद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के गुणवत्ता में और बेहतर सुधार होगा क्योंकि यही से प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत होती है और नौनिहाल अपने जीवन में शिक्षा का पहला पड़ाव की शुरुआत यहीं से करते हैं वही इन प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति के बाद विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार होने के साथ-साथ शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा, प्रधान शिक्षक का नियुक्ति पत्र मिलने के कारण नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के बीच भी काफी खुशी का माहौल दिखा और इन लोगों ने बताया कि वे लोग तो पहले से ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रधान शिक्षक बनने के बाद उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और वे लोग और आगे उत्साह और उमंग के साथ सरकार के द्वारा दिए गए जिम्मेवारी को निभाएंगे, इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय ने कहा कि भोजपुर जिले जिले में राज्य सरकार के निर्देश के उपरांत कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक के 1094 विद्यालय में प्रधान शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है और उनको नियुक्ति पत्र भी प्रदान कर दिया गया है, वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करने में मदद मिलेगी, उपस्थित लोगों में रमेश कुमार पाल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान समिति।

Related posts

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं आधुनिक एवं सभी प्रकार की सुविधावों से युक्त गाँव के नवनिर्माण हेतु रणनीति कर रही तैयार।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया क्षतिग्रस्त काॅजवे का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 मई 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

शिवपुर क्रिकेट लीग-2023 का आयोजन!जाप नेता रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

rktvnews

चतरा:जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकास योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment