RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के सभी 9 संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूर्ण :अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)27 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत तीसरे चरण के सभी 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है। मुरैना में जरूरत अनुसार फोर्स उपलब्ध कराया जायेगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा में कही। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने जिलों की टीम द्वारा की जा रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे और स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर अंशुमन सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

सारण: ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री ने की जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

श्री नारायण गुरु के आदर्श पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी पूंजी हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिलें में मतदान प्रतिशत को 70% से अधिक करने का लक्ष्य किया निर्धारित।

rktvnews

भोजपुर:नीरज कुमार सिंह को बिहार तीरंदाजी टीम के चीफ कोच बनाने से खिलाड़ियों में हर्ष।

rktvnews

Leave a Comment