RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बूध सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम के तहत सलेमपुर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकताओं की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम सलेमपुर मंडल के सभी साठ बूथों के प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक महामाया मंदिर पीपरा सलेमपुर मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी और संचालन मंडल महामंत्री मधुरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने 2025 विधानसभा चुनाव मे भाजपा सहित एनडीए के प्रचंड जीत की बात कहा। उन्होने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाएँ गरीब कल्याण का है। समाज के सभी वर्गो के विकास ही एनडीए सरकार का उद्देश्य है।आज हम विकसित भारत की ओर अग्रसरित हो गए है। हम सभी को सरकार की योजनाओं को घर-घर प्रचार-प्रसार करना है।
बिहार सरकार द्वारा 100 यूनिट बिजली बिल माफ करना सराहनीय और ऐतिहासिक फैसला है।
इससे बिहार की जनता को फायदा होगा। वृद्धजनो,विधवा महिला, दिव्यांगो का पेंशन 1100 रूपये होने से बहुत बड़ा राहत मिलेगा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे विकास हो रहा है। अभी बाढ़ की संभावना को देखते हुए तैयारी कर ली गई है।
कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, बड़हरा विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, विधानसभा पालक धीरज सिंह,जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,मंडल प्रभारी हरेराम चंद्रवंशी, भरत सिंह,मिठाई लाल मिश्रा,धनंजय सिंह,विवेक पासवान सहित मंडल पदाधिकारी सभी बूथो के सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करें : मुख्यमंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:पर्युषण महापर्व आत्मनिरीक्षण और आत्मशुद्धि का अनूठा पर्व है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

रील्स की आभासी दुनिया का पैगाम क्या है???

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में जीविका संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जीवन में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को महिलाएं कर रही साझा।

rktvnews

Leave a Comment