RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

टूल किट की आपूर्ति और वितरण के लिए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, एनएसआईसी द्वारा जारी आरएफपी पर नई दिल्ली में एक पूर्व-बोली बैठक आयोजित की गई।

नई दिल्ली/29 दिसंबर।राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने केन्द्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल) पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से आरएफपी (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) अपलोड किया है, जिसमें, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत, सभी 18 ट्रेडों के टूलकिट की आपूर्ति और वितरण के लिए विक्रेताओं के चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। आरएफपी के मुताबिक, बोली जमा करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2024 है और बोलियां 9 जनवरी, 2024 को खुलेंगी।
जारी किए गए आरएफपी के संदर्भ में, एनएसआईसी ने आरएफपी के नियमों और शर्तों का प्रसार करने और संभावित बोलीदाताओं के प्रश्नों का समाधान करने के लिए 27 दिसम्बर, 2023 को नई दिल्ली में एक पूर्व-बोली बैठक आयोजित की। इस पूर्व-बोली बैठक में पीएम विश्वकर्मा डिवीजन (एमएसएमई) के अधिकारियों के साथ एमएसएमई के सचिव एससीएल दास, एनएसआईसी के सीएमडी विपुल गोयल, निदेशक (पी एंड एम) कार्तिकेय सिन्हा और निदेशक (वित्त) गौरव गुलाटी और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। टूलकिट के संभावित विक्रेताओं/निर्माताओं आपूर्तिकर्ताओं के 64 प्रतिभागियों ने देश भर से भौतिक रूप से और ऑनलाइन मोड के माध्यम से बैठक में भाग लिया और सक्रिय भागीदारी के साथ प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान व्यापक प्रश्न पूछे। सवालों का जवाब एनएसआईसी के सीएमडी, निदेशक (पीएंडएम) और निदेशक (वित्त) ने उचित रूप से दिया।
प्रश्न-उत्तर सत्र के बाद, प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे अधिकारियों के विचार-विमर्श और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने आगे के प्रश्न, यदि कोई हो, तो उन्हें 28 दिसम्बर 2023 (शाम 5 बजे ) तक प्रस्तुत करें।

Related posts

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्यक्रम 2024 के तहत सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज में 04 एवं 05 दिसंबर को दो दिवसीय कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सामरिक साझेदारी बढ़ाने के लिए मलेशिया का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:भगवान की प्राप्ति भगवत कथा श्रवण से,भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर बोले आचार्य रंगनाथ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11 जनवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

rktvnews

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment