RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बजरंगबली ने गदा चला कर भाजपा को गिरा दिया : अशोक राम

कांग्रेस डेलीगेट, भोजपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद अशोक राम

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)14 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस डेलीगेट, भोजपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद अशोक राम ने कर्नाटक की जनता को बधाई देते हुए कहा कि बजरंगबली ने गदा चलाकर भाजपा को गिरा दिया और हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी को बजरंगबली के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी भाजपा ने गलत तरीके से वोट का ध्रुवीकरण करने के लिए बजरंगबली को भुनाना चाहा लेकिन बजरंगबली भाजपा के इस गलत मंसूबे को समझ गये और अपने गदा के प्रहार से उनको धराशायी कर दिया। आखिर कितने दिनों तक धर्म का सहारा लेकर जनता को बरगलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ के पुलिंदे को कर्नाटक की जनता समझ गई और अब इसकी पुनरावृत्ति पूरे देश में होगी। भाजपा के भ्रष्ट शासन से कर्नाटक की जनता त्रस्त थी। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पूंजीपतियों के हाथ में देश को बेच दिया है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि देश हित में कांग्रेस को केंद्र सरकार में लाना अति आवश्यक है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है।

Related posts

सहकारिता सम्राट सह पूर्व सांसद स्व अजीत सिंह के पुण्यतिथि पर उमड़ा जन सैलाब!सबका सहयोग और आशीर्वाद मुझे संबल प्रदान करता है:पूर्व सांसद मीना सिंह

rktvnews

मोहम्मद हारून हुए सम्मानित।

rktvnews

विश्व सीनियर सिटीजन्स डे पर समारोह आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:वर्ल्ड एनवायरमेंट डे समिट— 2025″ आयोजित, ऐसे पौधे लगाएं जो भरपूर छांव और ऑक्सीजन दें, पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें: राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने चौराई मुसहर टोली का किया निरीक्षण।

rktvnews

पूसा संस्थान के 504 बिस्तरों वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment