RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

विश्व सीनियर सिटीजन्स डे पर समारोह आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अगस्त। विश्व सीनियर सिटीजंस डे के अवसर पर सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसाइटी पटना की ओर से सीनियर सिटीजन्स डे समारोह का आयोजन शीला मैरेज हॉल बालकिशुनगंज पटना में किया गया। इस अवसर पर बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज पटना के अध्यक्ष डॉ सर्वदेव प्रसाद गुप्त बतौर मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त एचओडी पीएमसीएच पटना डॉ विश्वेन्द्र कुमार सिन्हा बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। समारोह में वयोवृद्ध प्रो राजेंद्र प्रसाद राय (88 वर्ष) एवं मुख्य अतिथि को सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सोसाइटी के उत्तरोत्तर विकास के साथ-साथ    सभी सीनियर सिटीजन के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर डॉ अजय प्रकाश, डॉ अविनाश प्रसाद, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, इंजीनियर डीएन महतो, इंजीनियर अबुल हयात, सुदर्शन प्रसाद सिन्हा, वासुदेव पंडित ‘पंकज’, सूर्य कुमार झा, प्रो विजय कुमार सिन्हा, प्रो अनिरुद्ध प्रसाद, लल्लू शर्मा, सलमा बल्खी, वीणा शर्मा, शकील हसन,विद्यासागर, प्रो प्रभात चंद्र सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को 2112 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

rktvnews

केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सुबनसिरी निचली पनबिजली परियोजना का दौरा किया।

rktvnews

बक्सर:महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह जयंती आयोजित।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

Leave a Comment