RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने सरैया मे मुखिया पति की हत्या कांड को सरकार की निरंकुशता और प्रशासन की असफलता का कारण बताया।

प्रधानमंत्री की ख्वाहिश में मुख्यमंत्री ने बिहार को भेजा रसातल में! जंगलराज को किया पुनः कायम:दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 मई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बड़हरा के सरैया बजार में दिनदहाड़े मुखिया पति की हत्या को सरकार की निरंकुशता और पुलिस प्रशासन की असफलता बताते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार में बिगड़ते विधि व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह घटना सुशासन का ढोल पीटने वाले सुबे के मुखिया नितिश कुमार जी के मुंह पर जोरदार तमाचा है। आज किस प्रकार बिहार में अपराधकर्मीयो का राज कायम हो चुका है और यह महाशय प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में बिहार को रसातल में भेज कर जंगलराज कायम करना चाहते हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कठिन परिस्थितियों और लाखों कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम और कई लोगों की जान की आहुति देने के बाद बिहार से निरंकुश लालू राबड़ी सरकार का अंत कर और बिहार से जंगलराज को समाप्त कर बिहार सरकार की कमान नितिश कुमार को सौंपा गया था। आज उनके अंहकार और क्षणिक लाभ के लिए जनादेश का अपमान कर पुनः जंगलराज को स्थापित कर रहे हैं जिसका जवाब आने वाले समय में बिहार की जनता उनको देगी । जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने उक्त घटना की सही रुप से जाँच कर दोषियों पर कारवाई करने की मांग करते हुए निर्दोषों को न फंसाने की भी मांग की गई है।
घटना की निंदा और निष्पक्ष जाँच मांग करने वालो मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार सिंह, सी डी शर्मा, मिथलेश कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह,हरेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सिंह, अखिलानंद ओझा, कौशल यादव, उदय प्रताप सिंह, मीरा यादव,अरबिंद पाण्डेय, संतोष चंद्रवंशी,किरण पासवान,मधु मिश्रा, रानी राय, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता राजेश सिंह,आनंद गोपाल पंडित, अजीत कुमार गुप्ता संतोष तिवारी,निशांत सिंह सेंगर,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या सागर पांडेय,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रितुराज, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन, अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान सहित जिले भर के नेता और कार्यकर्ता आदि थे।

Related posts

भोजपुर : 152 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार तीन गये जेल।

rktvnews

आज मुझे बाजार दिखा दो;बंद तिजोरी में है दम घुटता : अनायास

rktvnews

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने वर्मम थेरेपी का उपयोग करके उड़ान के दौरान त्वरित चिकित्सीय हस्तक्षेप करने वाले सिद्ध चिकित्सकों की सराहना की।

rktvnews

उत्तराखंड;पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024′ का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:लगातार दूसरी बार ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने आयोजित की टिफिन बैठक!केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment